पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेयर भूपेंद्र सिंह के विरोध में हूं और विरोध करता रहूंगा : दुष्यंत भट्‌ट

मेयर भूपेंद्र सिंह के विरोध में हूं और विरोध करता रहूंगा : दुष्यंत भट्‌ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पार्षदोंकी मीटिंग से बाहर आने पर दुष्यंत भट्‌ट ने कहा, \\\"मैं बैठक में शामिल नहीं था। मेयर के विरोध में हूं और विरोध करता रहूंगा। पिछले डेढ़ साल से मेयर कांग्रेस के खिलाफ लड़ाई लड़ता रहा हूं। जिसका विरोध करता रहा, उसकाे अपना नेता स्वीकार नहीं कर सकता।

जब भाजपा अपने चुनाव निशान पर चुनाव लड़ी थी तो नगर निगम में छह पार्षद चुनकर आए थे। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा पार्षदों की संख्या 16 हो गई थी। ये सभी पार्षद मेयर के विराेध में भाजपा में आए थे। आज वही पार्षद मेयर के पक्ष में कैसे सकते हैं।

मैंने पार्षदों को भाजपा ज्वाइन करवाई तो भला मैं उन्हें कैसे कहूं मेयर भूपेंद्र का समर्थन करो।\\\'