पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सबसे तेज दौड़कर अभय जीता

सबसे तेज दौड़कर अभय जीता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | सनौली/बापौली

बापौलीके राजीव गांधी खेल परिसर में रविवार को युवा ग्राम क्लब की ओर से खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 3000 मीटर और रिले रेस करवाई गई। गांवों से इसमें 12 टीमों ने भाग लिया। रिले रेस में तामशाबाद प्रथम, बापौली द्वितीय, ढोडपुर तृतीय रहा। तीन हजार मीटर रेस में अभय गढ़ी छाज्जू प्रथम, सीटू गढ़ी छाज्जू द्वितीय स्थान पर रहा।

मुख्य अतिथि के तौर पर समाजसेवी अशोक रावल और विशिष्ट अतिथि समाजसेवी जितेंद्र वर्मा रहे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण आंचल में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि खेल में हार और जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने कहा कि अगर हमारी खेल में हार भी हो जाती है तो उससे भी हमें कुछ कुछ सीखने को मिलता है। इस अवसर पर विनोद रावल, प्रमोद, जितेंद्र वर्मा, राजबीर, बलिंद्र, सुशील, जयपाल सिंह मौजूद रहे।

समालखा | पानीपतके शिवाजी स्टेडियम में आयोजित राजीव गांधी खेल अभियान के तहत अंडर-16 की जिलास्तरीय बास्केटबॉल में जीतकर अव्वल रहने वाली सिद्धार्थ स्कूल की टीम अब प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएगी। यह प्रतियोगिता सिरसा में होगी। स्कूल प्रबंधक दुलीचंद प्रिंसिपल विन्सेंट स्टूअर्ट ने ने बताया कि 12 13 दिसंबर को पानीपत के शिवाजी स्टेडियम में जिला स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल टीम ने भोडवाल माजरी की टीम को एक तरफा मात देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि स्कूल की टीम अब सिरसा में होने वाले प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।

जिलास्तरीय स्पर्धा में प्रथम आने वाली टीम, साथ में प्रबंधक दुलीचंद प्रिंसिपल।

सनौली| गोयलाखेड़ा गांव के मंदिर में एथलेटिक्स में विजेता रही खिलाड़ियों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता समाजसेवी सुंदर रावल ने की। इसमें खिलाड़ियों को ट्रैक सूट और नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। गत माह भोपाल में हुई राष्ट्रीय लेवल एथलीट प्रतियोगिता में गांव की 11 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। राष्ट्रीय लेवल प्रतियोगिता में 11वीं कक्षा की छात्रा मनीषा ने 10 किलोमीटर की रेस में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इससे अलावा खिलाड़ी स्वाति, मन्नू, सपना ने भी बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया था। 25 दिसंबर को चारों खिलाड़ी हरिद्वार में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगी