सड़क हादसे में महिला सहित छह जख्मी
समालखा | क्षेत्रमें हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला सहित छह लोग जख्मी हो गए। ग्वालड़ा निवासी रामनिवास अपने चचेरे भाई राममेहर के साथ बाइक से सोनीपत से लौट रहा था। जैसे ही वो किवाना से कुछ आगे निकले तो दूसरी बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे हादसे में दोनों भाइयों के अलावा दूसरी बाइक पर सवार कुलदीप को भी चोट लगी। वहीं, दूसरा हादसा खलीला मोड़ के नजदीक हुआ। पानीपत के आजाद नगर निवासी सौरभ प्रवीण टेंपो के पीछे लटक समालखा से पानीपत जा रहे थे। जैसे ही खलीला मोड़ के नजदीक पहुंचे तो टेंपो का पिछला टायर फट गया। टेंपो का संतुलन बिगड़ने पर दोनों गिरकर चोटिल हो गए। इसके अलावा नपा कार्यालय के सामने से रोड क्राॅस करने पर महिला संतरा बाइक की चपेट में आकर घायल हो गई।