पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दसवीं में पढ़ रही छात्रा की शादी रुकवाई

दसवीं में पढ़ रही छात्रा की शादी रुकवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | हुडासेक्टर-11 में रहने वाली दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की रविवार को शादी की जा रही थी। महाराजा होटल में शादी का कार्यक्रम तय था और बारात भी आने वाली थी।

महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता को इसकी सूचना मिली तो पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और शादी रुकवा दी। परिजनों का कहना था कि उन्होंने शादी नहीं, बल्कि सगाई का कार्यक्रम किया था। लड़की के पिता प्राइवेट फर्म में काम करते हैं। वे लड़की के बालिग होने की बात तो कहते रहे, लेकिन कोई सबूत नहीं दे पाए।