पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंबल में मिला शव, ठंड से मरने की आशंका

कंबल में मिला शव, ठंड से मरने की आशंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | पानीपतरेलवे स्टेशन परिसर में रेस्ट हाउस के सामने अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कंबल में लिपटा मिला। जीआरपी ने आशंका जताई कि व्यक्ति की मौत ठंड में ठिठुरने के कारण हुई है।

शव रविवार सुबह मिला। जीआरपी एएसआई ईश्वर सिंह ने बताया कि स्टेशन परिसर में जांच पड़ताल कर रहे थे। बूंदाबांदी में भी करीब 50 वर्षीय व्यक्ति कंबल में लिपटा अचेत अवस्था में दिखा तो शक हुआ। नजदीक जाकर उसे उठाना चाहा। कंबल हटाया तो वह मृत पाया। आशंका है कि शायद व्यक्ति की मौत ठंड लगने से हुई है।