लर्निंग लाइसेंस सस्ता, स्थायी हुआ महंगा
पानीपत |प्रदेश सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस और वाहनों के री-रजिस्ट्रेशन की दरों में बदलाव किया है। अब परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और उसे रिन्यू कराने के लिए आपको ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे। लर्निंग के लिए जहां आपको अब 125 के बजाय अब 50 रुपए ही देने होंगे। परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फीस 125 रुपए से बढ़ाकर 150 रुपये कर दी गई है। परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस का रिन्युअल चार्ज भी 125 रुपए से बढ़ाकर 150 रुपए किया जाएगा। रिवाइज्ड रेट में टू-व्हीलर्स की एनओसी फीस 125 रुपए से बढ़ाकर 200 रुपए की गई है, फोर व्हीलर्स का डुप्लीकेट रजिस्ट्रेशन इशू करवाने की फीस पहले वाली 200 रुपए ही रहेगी। रिवाइज्ड रेट के मुताबिक, लर्निंग लाइसेंस की फीस घटाई जाएगी।