- Hindi News
- पढ़ने से अच्छा खाना भी मिलता है तो मम्मी से कहूंगी मुझे भी स्कूल भेजो
पढ़ने से अच्छा खाना भी मिलता है तो मम्मी से कहूंगी मुझे भी स्कूल भेजो
यह रहे प्रतियोगिता के परिणाम
कभी कूड़े के पीछे भागते थे, अब जीवन संवारने के लिए लगाई दौड़
चेतनापरिवार द्वारा संचालित स्कूलों के वार्षिकोत्सव में भाग लेने पहुंचे बच्चों का हौसला किसी भी चुनौती को पार करने वाला दिखाई दिया। खेलों में भाग लेने पहुंचे कई बच्चे जो कभी कूड़े के पीछे भागते थे, आज अपनी जीवन को चमकाने के लिए दौड़ रहे थे। उत्साहित इतने दिखे कि खुद ही देश का ध्वज ले आए। स्टेडियम में भी काफी दिन बाद ध्वज फहराता दिखाई दिया। समापन के बाद पहुंची 35 चीयर्स लीडर्स की प्रस्तुति भी पहली बार ही देखने को मिली।
शिवाजी स्टेडियम में चेतना परिवार के स्कूलों ने रविवार को वार्षिकोत्सव खेल उत्सव मनाया। 100 मीटर दौड़ में मनीश काबड़ी नगर पूजा ज्योति कॉलोनी ने बाजी मारी। उत्सव में करीब 215 खिलाड़ी भाग लेने के लिए पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गांधी स्मारक निधि के अध्यक्ष महेश दत्त शर्मा ने की।
मुख्य अतिथि रोटरी क्लब सेंट्रल के अध्यक्ष राजेश जैन विशिष्ट अतिथि समाजसेवी सुखमल जैन रहे। खेल संचालन बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल की उपप्रिंसिपल रेखा बजाज ने किया। चेतना परिवार की अध्यक्ष डाॅ. मधु दीक्षित ने कहा कि अब तक 100 स्कूल शुरू कर दिए हैं। स्कूलों में शिक्षा शुरू करके बहुत विद्यार्थियों ने अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख जीवन संवारा है। सभी बच्चे ज्यादा शिक्षा पाने के लिए लिए आगे आएं, खेलों का भी यही उद्देश्य है। जो विद्यार्थी चेतना स्कूलों में पढ़ते हैं, उनमें से ज्यादातर गरीब परिवारों और कूड़ा बीनने वालों के हैं। अध्यक्ष महेश दत्ता शर्मा ने खिलाड़ियों को आगे बढ़ते रहने की दुआएं दी। इस अवसर पर कमला आर्य, जिया गुप्ता, कोमल गोयल, सुनीता सिंगला, निर्मला मित्तल, सुश्रुत मौजूद रहे।
लड़कियों के मुकाबले : 10वर्ष आयु वर्ग में 50 मीटर दौड़ में जूली गंगाराम काॅलोनी प्रथम, नूरी बाल विकास इवनिंग स्कूल द्वितीय, शिवानी भारत नगर तृतीय, बाधा दौड़ में कौशल ज्योति काॅलोनी प्रथम, काजल दलबीर नगर द्वितीय, अनु काबड़ी तृतीय, 12 आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ में पूजा ज्योति काॅलोनी प्रथम, रुचि बाल विकास इवनिंग स्कूल द्वितीय काजल देवनगर तृतीय, बाधा दौड़ में रिती भारत नगर प्रथम, शिवाजी बाल विकास इवनिंग स्कूल द्वितीय संजू भारत नगर तृतीय, 14 वर्ष आयु वर्ग में 200 मीटर दौड़ में अलकिशा काबड़ी प्रथम, रवि भारत