- Hindi News
- जेबीटी शिक्षकों ने नियुक्ति की मांग को लेकर सांसद को सौंपा ज्ञापन
जेबीटी शिक्षकों ने नियुक्ति की मांग को लेकर सांसद को सौंपा ज्ञापन
पानीपत | जेबीटीअध्यापक अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर रविवार को करनाल के सांसद अश्विनी चोपड़ा से मिले। जिला प्रधान सचिन निरंकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार बगैर किसी कारण के नवचयनित जेबीटी अध्यापकों को नियुक्ति देने में देरी कर रही है। अगर सरकार ने जल्द ही इस दिशा में कोई सकारात्मक कार्य कर उन्हें ज्वाइनिंग नहीं दी तो सरकार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। अवसर पर रणबीर मलिक, बलजीत दूहन, कुलदीप,आनंद जोगिंद्र, नवीन, ज्योति भाटिया, मीरा, सुषमा मौजूद रही।