- Hindi News
- जज्बे और लगन से कार्य करने पर ही मिलती है सफलता
जज्बे और लगन से कार्य करने पर ही मिलती है सफलता
बच्चों की पढ़ाई के साथ चरित्र विकास पर भी दें ध्यान : रोहिता
शिक्षाप्रणाली का ढांचा ढीला हो चुका है। अध्यापकों को चाहिए कि वह अपने विद्यार्थियों को कुछ महानता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करें, जिससे वे दूसरों के लिए उदाहरण बनें। माता-पिता बच्चों पर पढ़ाई के अलावा चरित्र विकास पर अधिक बल दें। ये बात शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी ने गीता विद्या मंदिर स्कूल के वार्षिक उत्सव पर आयोजित समारोह में कही।
वेस्टर्नसांग से कार्यक्रम की शुरुआत
छात्रोंने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों में सर्वप्रथम वेस्टर्न सांग से शुरुआत की गई। छात्रों ने देश में बढ़ रही गरीबी, अराजकता, भ्रष्टाचार, अशिक्षा, विश्वासघात आदि सामाजिक बुराइयों पर हॉरर डांस द्वारा प्रस्तुत किए। समारोह के अंत में गीता ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन एसपी बंसल ने कहा कि जब छात्र उपलब्धियां बटोरते हैं तो शिक्षक को अपार खुशी होती है। इस मौके पर विशेष अतिथियों के रूप में समाजसेवी कृष्ण चंद लखीना, वीरेंद्र सिंह इंटरनेशनल बैंक ऑफ पंजाब नेशनल बैंक के चीफ ध्रुव प्रकाश सिन्हा ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। इस मौके पर गीता बंसल, निशांत बंसल, मानवी बंसल, अंकुर बंसल, नेहा बंसल टीचर मौजूद रहे।
पानीपत. गीताविद्या मंदिर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे।