शिविर में 178 ने कराई स्वास्थ्य की जांच
पानीपत | स्वतंत्रतासेनानी स्व. रामेश्वर दयाल (दादा-पोता) की 27वीं पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में आयोजित शिविर में 178 मरीजों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। सभी को निशुल्क दवाइयां परामर्श दिए गए। देवी मंदिर में रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। डाॅ. सुनीत चौधरी ने 178 मरीजों की शुगर ब्लड प्रेशर की जांच की। इस दौरान सभी ने शहर में स्वतंत्रता सेनानी स्व. रामेश्वर दयाल (दादा-पोता) के नाम एक पार्क का निर्माण कराने की मांग की। शिविर आयोजक शोभित सिंगला ने बताया कि स्व. रामेश्वर दयाल बचपन से ही देश भक्ति में जुड़ गए थे। वे कई बार जेल भी गए थे। कार्यक्रम में भाजपा नेता सुरेंद्र रेवड़ी मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर मनीष सिंगला, सुमन सिंगला, स्नेह गर्ग, वरूण बंसल, संजय ठाकुर, विशाल, सचिव डिंपी मौजूद रहे।
पानीपत. शिविरमें लोगों के स्वास्थ्य की जांच करते डॉक्टर।