पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आम्बेडकर के नाम पर यूनिवर्सिटी की मांग

आम्बेडकर के नाम पर यूनिवर्सिटी की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दलितसमाज को युवा शक्ति बनाने के लिए संत शिरोमणि गुरु रविदास उपदेश जागृति मिशन एवं वेलफेयर सोसायटी ने रविवार को गंगापुरी रोड स्थित अपने कार्यालय में एक समारोह का आयोजन किया। इसमें करनाल लोकसभा के सांसद अश्विनी चोपड़ा शहर विधायक रोहिता रेवड़ी, मेयर भूपेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष गजेंद्र सलूजा को सम्मानित किया।

सोसायटी के पदाधिकारियों ने नौ मांगें रखी। उन्होंने कहा कि संजय चाैक पर संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा बनवाई जाए। दलितों को सरकारी नौकरी दिलाई जाए। ठेका प्रथा का अंत किया जाए। यदि ठेका दिया जाए तो केवल वाल्मीकि समाज के लोगों को मिले। निगम में सफाई कर्मचारियों की भर्ती हो और उनकी सैलरी अकाउंट में आए। गुरु रविदास बाबा भीमराव आम्बेडकर की जयंती पर स्कूल, कॉलेजों में अवकाश घोषित किया जाए। डाॅ. आम्बेडकर के नाम पर विश्वविद्यालय सरकारी अस्पताल बनाया जाए।

हरे-पीले, आधार कार्ड, पेंशन अन्य सरकारी सुविधाओं के बारे में दलित बस्तियों में कैंप लगाकर जानकारी दी जाए। सरकारी अधिकारियों को हिदायत दी जाए कि वे दलित लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लें। रोहिता रेवड़ी ने मांगों को जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर डीएन पूनिया, जयकिशन वाल्मीकि, नेमपाल, मनोज पूनिया, बरवाला, जोगिंद्र पूनिया, विकास, शिवलाल, मामराज, धनपत, ओमप्रकाश, मंगलूराम, मंगलराम, तिलकराज, बालकिशन, बिल्लू, बलजीत, पालेराम ओमप्रकाश भी मौजूद रहे।