शहर में शिलान्यास और 9 घोषणाएं
सरकार से लोगों की अपेक्षाएं भी बहुत ज्यादा हैं। जनता को सफाई चाहिए अौर भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन। कोई सस्ती बिजली तो कोई पक्की गली की चाह रखते हैं। 100 दिन में मुख्यमंत्री तीन कार्यक्रमों में पानीपत चुके हैं। पहली बार जनता दरबार, दूसरी बार पंजाबियों के सम्मेलन और तीसरी बार पीएम के कार्यक्रम में। जनता दरबार में सीएम ने एक शिलान्यास और 9 घोषणाएं कीं, जिनमें 4 घोषणाएं पूर्व की सरकार की हंै। वकीलों के लिए चैंबर का शिलान्यास किया है।
{बस स्टैंड को सेक्टर 13/17 में शिफ्ट करना है। अगले बजट के तहत बनाने की घोषणा। जाम से मिलेगी मुक्ति।
{हाईवे पर बनेंगे अंडरपास
{नए सिरे से हाली पार्क को संवारने और पानी लाने का प्रोजेक्ट पूरा करना।
{शहर के कूड़ा-कर्कट प्रबंधन के लिए परियोजना बनाने की घोषणा।
{डाहर में शुगर मिल को शिफ्ट करवाया जाएगा।
{असंध रोड को शहर से बाहर टीडीआई पुल से जोड़ने का प्रस्ताव।