पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भास्कर सोच ‘नो निगेटिव न्यूज, हर सोमवार’ को सीएम ने सराहा

भास्कर सोच ‘नो निगेटिव न्यूज, हर सोमवार’ को सीएम ने सराहा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पानीपत | भास्करके ‘नोनिगेटिव न्यूज, हर सोमवार’ कोप्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने भी सराहा है। सीएम ने तो यहां तक कह दिया कि सोमवार ही क्यों, हर दिन पॉजिटिव होना चाहिए। मौका था, पानीपत के सेक्टर-29 पार्ट-2 स्थित दैनिक भास्कर के स्टेट हेडऑफिस के नए भवन के शुभारंभ का। सोमवार को उद्घाटन के बाद अपने संक्षिप्त भाषण में मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ और विकास के लिए जनादेश दिया है। भाजपा सरकार ने उसी के अनुरूप दिशा तय कर ली है। सरकार जनता की उम्मीदों को हर हाल में पूरा करेगी। इस सुअवसर पर उनके मंत्रिमंडल सहयोगी कृषिमंत्री ओमप्रकाश धनखड़, पानीपत िजले के चारों विधायक भी मौजूद रहे। भास्कर परिवार की ओर से डिप्टी एमडी पवन अग्रवाल, सीपीएच-2 के सीओओ विजय कुमार टीवी, संपादक हरियाणा शिवकुमार विवेक, बिजनेस हेड हरियाणा मधुर भटनागर, संपादक पंजाब-चंडीगढ़ दीपक धीमान सहित अन्य कर्मचारी-अधिकारी कार्यक्रम का हिस्सा बने।

हस्ताक्षर : मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने बोर्ड पर लिखा ‘नो निगेटिव न्यूज, हर सोमवार’ दैनिक भास्कर की एक सकारात्मक पहल है।