पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाहरी कॉलोनियों में करेंगे विकास मिलेगा पेयजल, पक्की होंगी सड़कें

बाहरी कॉलोनियों में करेंगे विकास मिलेगा पेयजल, पक्की होंगी सड़कें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबशहर की बाहरी कॉलोनियों का भी विकास होगा। कच्ची गलियों में इंटरलॉक सड़कें बनाई जाएंगी। हर वार्ड में दो-दो ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। नगर निगम कमिश्नर शिव प्रसाद शर्मा ने लोगों की बीच जाकर अपनी टीम के साथ समस्याएं सुननी शुरू कर दी हैं। कमिश्नर ने अपनी टीम में नगर निगम की हर शाखा से कोई कोई अधिकारी या कर्मचारी को शामिल किया है, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्र की समस्या को मौके पर ही दर्ज कर लें।

कमिश्नरके इंतजार की खुशी, गुड़गुड़ाए हुक्के : कमिश्नरशिव प्रसाद शर्मा अपनी टीम के साथ शाम 5:06 बजे वार्ड-6 की रामनगर कॉलोनी में पहुंचे। उनके पहुंचने से पहले कॉलोनीवासी हरिओम चौक पर एकत्र हो गए थे। इंतजार तो कम किया, लेकिन इस समय को भी खराब नहीं जाने दिया। हुक्का के शौकीनों ने कुर्सी पर बैठकर खूब हुक्का गुड़गुड़ाया। अन्य इन्हीं के पास ही कमिश्नर के सामने रखने वाली समस्याओं की सूची तैयार करने में जुट गए।

शहर में विकास कार्यों को कराने के लिए पिछड़ी काॅलोनियों को पहल दी जाएगी। कमिश्नर शिव प्रसाद शर्मा ने बताया कि जहां पर भी गली कच्ची है, पीने के पानी की समस्या है, बिजली की समस्या है, स्ट्रीट लाइटों की समस्या है, किसी के चौपाल या सामुदायिक केंद्र की हालत जर्जर है, जहां पर स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव है, वे लोग अपनी समस्या को बता सकते हैं। उस पर तुरंत काम किया जाएगा।

गंदे पानी की निकासी के िलए प्रबंध जरूरी

^गंदेपानी की निकासी सबसे पहले होनी चाहिए। घरों के बाहर गंदा पानी जमा रहने से बीमारियां घर में रहती हैं। बहुत परेशानी हैं। निकासी का समाधान होगा तो परेशानी दूर होगी।\\\' -दयाकिशन, वार्ड-6 निवासी

जल्दी काम शुरू हो जाए

^गलियोंके पक्का होने का कार्य जल्दी शुरू हो जाए तो अच्छा होगा। हम लंबे समय से परेशानियां झेल रहे हैं। अब आप आए हैंै तो उम्मीद जागी है।\\\' -रमेश,वार्ड-6 निवासी

गलियां बनेंगी तो मेहरबानी, पानी की निकासी जरूर हो

^गलियांबनेंगी तो मेहरबानी होगी, लेकिन हमारी क्षेत्र में पानी की निकासी जरूर करवाना। गंदे पानी निकासी नहीं होगी तो भी समस्या बरकरार रहेगी। यह समस्या भी खत्म हो तो बात बन जाए।\\\' -बलबीरफौर, वार्ड-6 निवासी

पानीपत. रामनगरमें अधिकारियों के साथ गली का जायजा लेते नगर निगम के कमिश्नर शिव प्रसाद शर्मा।

वार्ड-5 6 से दौरा शुरू

सबसेपहले राम नगर में बबैल रोड विशाल फोटो स्टूडियो के पास पानी की निकासी के लिए नाले की निर्माण की मांग सुनी। यहां के बाद 5:10 बजे दयाकिशन वाली कच्ची गली देखी। यहां के बाद 5:20 बजे बबैल रोड से मिंटू के घर वाली गली देखी। फिर 5:30 बजे बबैल रोड से महीपाल के घर जाने वाली गली का दौरा किया।

{वार्डों में 5 करोड़ से होगा काम शुरू, हर वार्ड में दो ट्यूबवेल देंगे

{हर रोज दो वार्डों में जाकर लोगों के बीच सुनेंगे समस्याएं

{ज्यादा पिछड़ी कॉलोनियों को प्राथमिकता से देखा जाएगा

{निगम आयुक्त शिव प्रसाद टीम के साथ वार्डों में पहुंचे

टीम के साथ मौके पर जाएंगे, सबकी सुनेंगे

^शहरमें नए सिरे से विकास कार्य होंगे। इसके लिए हमारी टीम खुद लोगों के बीच जाकर समस्याएं देखेगी और सुनेगी भी। लोगों के बीच जाने का मुख्य उद्देश्य है कि इन्हें अपनी समस्याएं लेकर बार-बार नगर निगम के चक्कर लगाने पड़ें। विकास कार्यों के लिए मुख्य रूप से पिछड़ी कॉलोनियों को प्राथमिकता दी जाएगी।\\\' -शिवप्रसाद शर्मा, आयुक्त, नगर निगम, पानीपत

नगर निगम के हर वार्ड में 2-2 ट्यूबवेल लगेंगे। ट्यूबवेल के लिए उन्हीं क्षेत्रों को प्रमुखता दी जाएगी, जहां पर पेयजल की समस्या लंबे समय से और बहुत ज्यादा चली रही है। इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों से संपर्क किया जाएगा। ट्यूबवेलों को लगवाने का कार्य जन स्वास्थ्य विभाग करेगा, लेकिन इसका खर्च नगर निगम देगा। पानी को लेकर लोगों में काफी रोष है। इसका समाधान सबसे जरूरी है।