पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्पीड शुरू, शहर वाले 13 14 को देंगे टेस्ट

स्पीड शुरू, शहर वाले 13-14 को देंगे टेस्ट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | स्पीड(स्पोर्ट्स फिजिकल एक्सरसाइज इवेल्यूएशन एंड डेवलपमेंट) टेस्ट 2015 योजना के द्वितीय चरण का आयोजन शुरू हो गया है। खिलाड़ी छात्र 16 फरवरी तक टेस्ट देंगे। अभी तक 30 हजार से ज्यादा छात्र रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी ईश्वर सिंह ने बताया कि ये टेस्ट खंडस्तर पर करवाए जाएंगे। बापौली 10 फरवरी, इसराना 11 से 12 फरवरी, पानीपत के लिए 13 से 14 फरवरी और मतलौडा के लिए 15 से 16 फरवरी निश्चित की गई है।

इसबार कुल 6 खेल किए शामिल

इसबार स्पीड में 6 खेल शामिल किए गए हैं। इसमें 300 मीटर फ्लाइंग स्टार्ट, स्टेंडिंग बोर्ड जंप, मेडिसन बाल थ्रो, शटल दौड़, फारवर्ड बैंड एंड रिच 800 मीटर दौड़ शामिल है। प्रत्येक प्रतियोगिता के लिए 3 अंक निर्धारित किए हैं। 75 फीसदी अंक लाने वाले छात्र को पास माना जाएगा। 75 फीसदी अंक वाले छात्र ही तीसरे राउंड में जाएंगे।

30 हजार छात्रों का रजिस्ट्रेशन