- Hindi News
- रिश्वत लेते उद्योग केंद्र का क्लर्क दबोचा
रिश्वत लेते उद्योग केंद्र का क्लर्क दबोचा
पानीपत | जॉबप्लेसमेंट कार्यालय की फर्म का रजिस्ट्रेशन करने की एवज में हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में सोमवार को जिला उद्योग केंद्र का क्लर्क पकड़ा गया। विजिलेंस टीम ने शिकायत के आधार पर छापामार कार्रवाई कर उसे रंगेहाथ पकड़ा। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
बबैल रोड स्थित हाली कॉलोनी में रहने वाले इमरान ने विजिलेंस को बताया था कि उसे एटूजेड के नाम से जॉब प्लेसमेंट कार्यालय खोलना है। फर्म का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए उसने जिला उद्योग केंद्र में आवेदन दिया है। इमरान ने बताया कि जिला उद्योग केंद्र में कार्यरत क्लर्क गंगाबिशन रजिस्ट्रेशन करने की एवज में दो हजार रुपए पहले ले चुका है। अब एक हजार रुपए और देने की मांग कर रहा है।
पांच-पांचसौ के दो नोट पकड़े
विजिलेंसने नायब तहसीलदार राजबीर सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया। इमरान को पाउडर लगाकर 500-500 के दो नोट दिए। इमरान ने क्लर्क को रुपए दे दिए। उसी समय टीम ने क्लर्क को पकड़ लिया और उसके हाथ धुलवाए तो पानी लाल हो गया। विजिलेंस टीम में इंचार्ज रणबीर सिंह बल्हारा, एसआई सुलतान सिंह, एएसआई दिलबाग सिंह, दलबीर सिंह, हवलदार राजपाल शामिल रहे।