- Hindi News
- 26 फरवरी को जेल भरो आंदोलन में हिस्सा लेंगे प्रदेश के शिक्षक
26 फरवरी को जेल भरो आंदोलन में हिस्सा लेंगे प्रदेश के शिक्षक
पानीपत| हरियाणाविद्यालय अध्यापक संघ संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा 26 फरवरी को पूरे देश में चलने वाले जेल भरो आंदोलन में हिस्सा लेगा। संघ नेताओं का कहना है कि 5 दिसंबर के राष्ट्रीय प्रतिरोध दिवस के तहत संसद के समक्ष देश के अलग-अलग राज्यों में विरोध प्रदर्शनों के बावजूद वर्तमान सरकार पूंजीपतियों के हक में श्रम कानूनों में बदलाव करने टैक्सों में भारी छूट देने से पीछे नहीं हट रही है। राज्य कोषाध्यक्ष महताब सिंह मलिक ने बैठक में कहा कि सरकार लगातार अनेक क्षेत्रों में एफडीआई को बढ़ावा देने पर आमादा है। पूंजीपतियों का साथ दिया जा रहा है।