अविश्वास प्रस्ताव लाने की फिर मांग
नगरनिगम के वार्ड-12 से पार्षद सतीश सैनी ने सीएम विंडो पर मुख्यमंत्री के नाम पत्र देकर मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तिथि निर्धारित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पार्षद अविश्वास प्रस्ताव बैठक की तिथि निर्धारित करने मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तिथि तय नहीं की गई है।
पार्षद सैनी ने बताया कि बीते नवंबर माह में नौ पार्षदों ने रोहतक मंडल के आयुक्त के समक्ष उपस्थित होकर आयुक्त से उस समय कांग्रेस समर्थित मेयर भूपेंद्र सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की थी। इस दौरान मेयर भूपेंद्र सिंह ने अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने के बजाए भाजपा में शामिल हो गए। पार्षद सैनी ने दावा किया कि निगम के अधिकतर पार्षद मेयर के खिलाफ हैं। इससे पहले पार्षद सुरेंद्र गर्ग भी सीएम विंडो पर अविश्वास प्रस्ताव की मांग कर चुके हैं।