- Hindi News
- Irctc Connect मोबाइल एप सिर्फ 2 मिनिट में बुक करेगा रेल का टिकट
irctc connect मोबाइल एप सिर्फ 2 मिनिट में बुक करेगा रेल का टिकट
पानीपत| आईआरसीटीसीकनेक्ट नाम की रेलवे की ऑफिशियल मोबाइल टिकटिंग एप से आप टिकट बुक कर सकते हैं। इंडियन रेलवे की इस ऑफिशियल मोबाइल बुकिंग एप आईआरसीटीसी कनेक्ट के डाउनलोड का आंकड़ा 10 लाख को भी पार कर गया है। इस एप की स्पीड इतनी है कि यूज़र आसानी से 2 मिनिट के अंदर या इससे भी कम समय में अपनी टिकट बुक कर सकते हैं। इसकी एक और खासियत यह है कि ये वेबसाइट की तरह हैंग नहीं होती और ना सर्वर डाउन की समस्या पेश आती है। ट्रायल फेज में होने के कारण इस एप से सुबह 8 से 12 बजे तक टिकट बुक नहीं हो सकती।