मनाली में फंसे 10 हजार पर्यटक
सुबह शुरू हुई बारिश रुक रुककर रात भर होती रही
प्रदेश में बारिश-ओले सर्द हवा ने कंपकंपाया
हैवी स्नोफॉल | शिमला में 17 मंडी में 24 साल का रिकॉर्ड टूटा
शिमला | हिमाचलमें पिछले 24 घंटों से हो रही बर्फबारी बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है। मनाली में मौसम का लुत्फ उठाने पहुंचे करीब 10 हजार पर्यटक अचानक हुई बर्फबारी के कारण फंस गए हैं। मढ़ी के पास फंसे 300 से ज्यादा पर्यटकों को जिला प्रशासन ने सुरक्षित निकाल लिया है। पूरा हिमाचल प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। बर्फीले तूफान के चलने से यहां बर्फबारी ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 400 के करीब सड़कों के बंद होने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। शिमला के साथ लगते ढैंढा के पास नेशनल हाईवे सुबह से ही बंद पड़ा है। इस मार्ग पर करीब 8 घंटों से यातायात पूरी तरह ठप रहा। इसके चलते निचले हिमाचल को यातायात व्यवस्था ठप पड़ी हुई है।
नेशनल हाइवे-22 कुफरी के पास बीती रात से बंद पड़ा हुआ है।
प्रदेश में शनिवार से हो रही बारिश बर्फबारी से भारी नुकसान हुआ है। दर्जनों पेड़ गिर गए हैं। सड़कें अवरुद्ध हैं, बिजली व्यवस्था भी चरमराई हुई है। कुल्लू-मनाली मार्ग बंद होने से लॉन्ग रूट की बस सेवा पर भी इसका असर पड़ा है। कुल्लू से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर वैष्णो माता से आगे यातायात सुविधा ठप पड़ गई है। शिमला के ऊपरी क्षेत्र यातायात सुविधा से पूरी तरह कटे हुए हैं। शिमला, कुल्लू, सिरमौर, मंडी, सोलन में भी बर्फबारी हुई है।
शिमलामें 37.3 सेंटीमीटर बर्फ गिरी
बर्फबारीने शिमला में 17 सालों का रिकार्ड तोड़ा है। शिमला में रविवार को 37.3 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। वर्ष 1997 में 30.3 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई थी। बर्फबारी के कारण शिमला का तापमान शून्य से नीचे चला गया है। मंडी में 24 सालों के बाद दिसंबर महीने में बर्फबारी हुई है।
मंडीमें अलर्ट
जिलामंडी में पिछले 24 घंटों से जारी बारिश बर्फबारी के चलते पूरे जिला में जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई सड़क मार्ग बर्फबारी भू-स्खलन के चलते बंद हैं। मंडी में भी 24 साल बाद हल्की बर्फबारी हुई। प्रशासन ने बर्फबारी के मद्देनजर पूरे जिला में अलर्ट जारी कर दिया है।
आगे क्या
पश्चिम विक्षोभ का असर सोमवार को कम हो जाएगा। बरसात की संभावना है, लेकिन उतनी नहीं, जितनी पिछले दो दिनों में रही है। मंगलवार से धुंध द