पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सुबह 8 बजे |

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रात को पूरे जिले में ब्लैक आउट

दिन और रात एक जैसा तापमान, मंगल से लगातार धुंध का सामना

शाम के बाद बारिश ने और कंपकंपाया, हवाएं हो गईं तेज

ठंडी हवाओं, बूंदाबांदी और धुंध से दिन का स्वागत

रात 8 बजे |

पानीपत |सर्कल के15 क्षेत्रों में रात को ब्लैक आउट हो गया। ऐसा फाल्ट आने के कारण हुआ। काबड़ी रोड, गोहाना रोड, सिया राम, संजय काॅलोनी, गुरुद्वारा विराट नगर, मॉडल टाउन, फैक्ट्री, असंध रोड, देवी मंदिर, सेक्टर 29, 11 केवी किशनपुरा, रेलवे रोड, मॉडल टाउन में बिजली की झटके लगे।

इसलिए हुआ : दरअसल,बिजली लाइनों पर लगे पुराने इंसुलेटर डिस्क में मौसम के प्रभाव के कारण दरार जाती हैं। बारिश की बूंद दरार में चली जाती है तो इंसुलेटर में चिंगारी से फाल्ट जाता है। फाल्ट आते ही बिजली चली जाती है। सर्दियों के मौसम में ओंस की बूंदों के कारण ज्यादा फाल्ट आते हैं।

{आईएमडी केपूर्व निदेशक चतर सिंह मलिक के अनुसार जब आसमान में बादल गहरा जाते हैं तो धूप नीचे नहीं पाती। ऐसे में ठंड भी जमीन से अधिक ऊपर नहीं जा पाती। इससे न्यूनतम अधिकतम तापमान लगभग एक समान हो जाते हैं। कभी-कभी एक या दो डिग्री का फर्क दोनों तापमान के बीच में रहता है।

{पश्चिमी विक्षोभके असर ने रंग दिखाया और लगातार दूसरे दिन बारिश से मौसम सर्द रहा। दिन का अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात का पारा लगभग बराबर ही चल रहा है। ऐसा बेहद कम ही होता है। बारिश तो हाे चुकी, अब मंगलवार से धुंध पड़ सकती है।