- Hindi News
- स्पैट का पहला चरण 16 से लेकर 31 दिसंबर तक
स्पैट का पहला चरण 16 से लेकर 31 दिसंबर तक
पानीपत | खेलविभाग की सोमवार को चंडीगढ़ में बैठक बुलाई गई है। इसमें स्पोर्ट्स एंड फिजिकल एप्टीट्यूड टेस्ट (स्पैट) को लेकर घोषणा के साथ-साथ इसकी तैयारियों के बारे में सभी जिला खेल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। स्पैट का पहला चरण 16 दिसंबर से शुरू होकर 31 दिसंबर तक चलेगा। इसमें स्कूल को तीन टेस्ट 30 मीटर फर्राटा दौड़ 6 गुना 10 मीटर शटल दौड़, और स्टैंडिंग ब्रॉड जंप आयोजित कर अपने स्कूल के सर्वश्रेष्ठ एवं फिट खिलाड़ियों का चयन करना होगा। इसके बाद इसकी सूची खेल विभाग के पास भेजनी होगी। दूसरा चरण ब्लॉकस्तर पर 2015 में 12 जनवरी से 31 जनवरी तक चलेगा। दूसरे चरण में पहले चरण में चयनित बच्चे ही भाग लेंगे। तीसरा अंतिम चरण 20 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगा।