पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेयर और रेवड़ी से खफा पार्षद सौंदापुर में दहिया के घर पहुंचे वहां भी पहुंच गए रेवड़ी, नाराज होकर बाह

मेयर और रेवड़ी से खफा पार्षद सौंदापुर में दहिया के घर पहुंचे वहां भी पहुंच गए रेवड़ी, नाराज होकर बाहर निकल गए भट्‌ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेयरभूपेंद्र सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर खेमेबंदी जोर पकड़ रही है। विधायक रोहिता रेवड़ी के पति सुरेंद्र रेवड़ी और भाजपा के जिला अध्यक्ष गजेंद्र सलूजा ने शनिवार को 6 पार्षदों के साथ बैठक कर इनके साथ होने का दावा किया। दो पार्षद बैठक के बाद ही मुकर गए। बचे चार पार्षदों में एक संजीव दहिया पहले विराेधी पार्षदों को आश्वासन दे चुके हैं। संजीव दहिया के विधायक के समर्थन में आने के बाद मेयर विरोधी पार्षद रविवार शाम को उनके घर सौंदापुर गांव पहुंच गए। सूचना सुरेंद्र रेवड़ी को मिली तो वह भी पार्षदों की बैठक में पहुंचे। भाजपा पार्षद दुष्यंत भट्ट विधायक के पति के बैठक में पहुंचने पर बैठक छोड़कर चले गए। बैठक स्थल से दूर एक स्थान पर बैठ कर मोबाइल फोन पर फेसबुक देखते रहे। बैठक खत्म होने का इंतजार करते रहे।

बैठक की सूचना मिलते ही विधायक रोहिता रेवड़ी के पति सुरेंद्र रेवड़ी भी बैठक में पहुंच गए। सुरेंद्र रेवड़ी के पहुंचने से पहले भाजपा पार्षद संजीव दहिया को मेयर के विरोध में लाने के प्रयास कर रहे थे। रेवड़ी पहुंचे तो बैठक का रुख बदल गया। बैठक में रेवड़ी सभी पार्षदों को मेयर भूपेंद्र को बनाए रखने के लिए राजी करने लगे। ऐसे में पार्षद दुष्यंत भट्ट बैठक छोड़कर चले गए।

पानीपत. संजीवदहिया के निवास पर बैठक करते रहे षार्षद और विधायक रोहिता रेवड़ी के पति सुरेंद्र रेवड़ी। बैठक छोड़कर चले गए षार्षद दुष्यंत भट्ट सोशल वेबसाइट फेसबुक पर व्यस्त हो गए।

21 तक का मांगा समय

सुरेंद्ररेवड़ी पार्षदों को मनाते रहे। पार्षदों ने कहा कि विधायक ने पार्षदों को दरकिनार कर भूपेंद्र सिंह को मेयर के पद पर रहते हुए ही पार्टी ज्वाइन करवा दी। अब पार्षद अपने हिसाब से अपनी लड़ाई लड़ेंगे और अविश्वास प्रस्ताव का इंतजार करेंगे। सुरेंद्र रेवड़ी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में चुनाव के कारण ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा इसराना विधायक कृष्णलाल पंवार व्यस्त हैं। 21 दिसंबर तक पार्षद शांत रहंे और बयानबाजी करें। इसके बाद पार्षदों के साथ बैठक कर सहमति से निर्णय लेंगे। संबंधितखबर पेज-14 पर भी

पानीपत. संजीवदहिया के निवास पर बैठक करते षार्षद और सुरेंद्र रेवड़ी।