- Hindi News
- यमुनानगर अबप्रदेश के हर जिले में होगा प्रदूषण नियंत्रण अफसर
यमुनानगर - अबप्रदेश के हर जिले में होगा प्रदूषण नियंत्रण अफसर
उद्योगपतियों को छोटे-छोटे काम के लिए लंबी दौड़ नहीं लगानी पड़े और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से संबंधित सभी काम उनके जिले में ही निपट जाए। इसी सोच को ध्यान में रखकर अब हर जिले में प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी नियुक्त करने की सिफारिश सरकार से की जाएगी। स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मेंबर ऑफ सेक्रेटरी अजय कादियान ने बताया कि वे इसलिए सिफारिश करेंगे ताकि पर्यावरण को भी साफ रखने के लिए बेहतर काम किया जा सके। जो रूल रेगुलेशन हैं, उनका सही पालन हो।
हर जिले में अधिकारी होगा तो समाज को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए बेहतर काम हो सकता है। बोर्ड की मैन पावर बढ़ेगी तो काम आसानी से निपटेंगे। अब तक 21 जिलों में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पास 12 रीजनल आॅफिस हैं। इसमें चार आॅफिस गुड़गांव और फरीदाबाद में ही है। वहां पर इंडस्ट्री एक्टिविटी ज्यादा हैं।
इसके बाद 19 जिले बचते हैं, जिनके लिए सिर्फ 8 रीजनल आॅफिस ही हैं। प्रदेश के यमुनानगर, बहादुरगढ़, धारूहेड़ा, पंचकूला, पानीपत, हिसार, सोनीपत, जींद में रीजनल आफिस है।
अधिकारियों को यह दिक्कत
विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बोर्ड में पहले से ही स्टाफ की कमी है। एक-एक रीजनल आफिसर को दो से तीन जिलों का चार्ज संभालना पड़ता है। आफिसर को दो से तीन दिन एक जिले में तो दो से तीन दिन दूसरे जिले में लगाने पड़ते हैं। हर जिले में रीजनल आफिसर होगा तो वे भी एक ही जगह पर बैठकर अच्छे से काम कर पाएंगे।