पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काला अंब सुनाएगा युद्ध गाथा

काला अंब सुनाएगा युद्ध गाथा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीनयुद्धों के लिए प्रसिद्ध पानीपत अब अपनी गाथा खुद ही सुनाएगा, उन सैलानियों को जो पानीपत को जानने यहां आएंगे। पानीपत की तीसरी लड़ाई की याद के रूप में सनौली रोड पर विकसित किए गए काला अंब पार्क में ‘लाइव, लाइट एंड साउंड’ सिस्टम के तहत हर शाम पानीपत की खूबियां बताई जाएंगी। जिला प्रशासन यहां पानीपत कल्चर हैरिटेज सोसायटी बनाने जा रहा है।

अक्षरधाम और कुरुक्षेत्र के म्यूजियम की तरह पानीपत के काला अंब में भी लाइट और साउंड सिस्टम लगाए जाएंगे।

हाली,अब्बास भी यहां के

अबतक पानीपत को लोग तीन युद्धों से ही पहचानते हैं। कोई ये नहीं कहता कि यहां पर अल्ताफ हुसैन हाली जैसे शायर थे। अमिताभ बच्चन को फिल्मों में लाने वाले ख्वाजा अहमद अब्बास यहीं के थे। काला अंब में इनके बारे में भी बताया जाएगा।

पानीपत को मिलेगी अपनी जुबान

कालाअंब में जिस स्मारक के नजदीक पर्यटक पहुंचेंगे, स्मारक खुद बोलकर अपना इतिहास सुनाएगा। इसमें स्मारक का महत्व, स्मारक और उससे जुड़े शासक के शासन आदि के बारे में जानकारी समाहित होगी। डीसी समीरपाल सरो ने कहा कि एक मेमोरियल बनाया जाएगा, जिसमें युद्ध संबंधी सभी हथियार इसी मेमोरियल में फाइबर कवर में रखे जाएंगे।

डीसी समीरपाल सरो ने बताया कि इसे नया लुक देंगे। इसमें भारतीय पर्यटन विकास निगम और पुरातत्व विभाग की मदद ली जाएगी। फिलहाल यहां पर जो झील है, वह सूख चुकी है। रेस्टोरेंट बंद हो चुका है। इसे फिर से शुरू किया जाएगा। जल्द शुरू होने वाले प्रोजेक्ट अप्रैल से सिरे चढ़ सकते हैं।

{कुरुक्षेत्र म्यूजियम की तरह लाइट, साउंड सिस्टम लगाएंगे

{सभी धरोहरों को सहेज कर एक ही जगह रखेंगे

{बनाई जाएगी कल्चर हेरिटेज सोसायटी

{पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा