पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ढाबे पर पापा से मैनेजमेंट सीखी, न्यूजीलैंड में मैनेजर

ढाबे पर पापा से मैनेजमेंट सीखी, न्यूजीलैंड में मैनेजर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
54 साल से ढाबा, बेटा विदेश में परोसता हिंदुस्तानी खाना

पानीपत| शहरमें ढाबे पर पिता का सहयोग करके बेटा होटल मैनेजमेंट सीख गया। बीए पास कर न्यूजीलैंड में दो साल होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की। अब ढाबा संचालक का बेटा न्यूजीलैंड के फाइव स्टार होटल में मैनेजर है। डेढ़ लाख रुपए वेतन ले रहा है। बात हो रही है माॅडल टाउन में स्थित नारंग ढाबे के संचालक केसी नारंग के छोटे बेटे लोकेश नारंग की। नारंग परिवार 54 साल से ढाबा चला रहा है।

पानीपत. ढाबेपर खाना बनाते केसी नारंग। इनसेट में लोकेश नारंग।

फौज से रिटायर होकर मॉडल टाउन में खोला पहला ढाबा

आर्मीसे सेवानिवृत्त होकर आए लेखराज नारंग ने वर्ष 1960 में माॅडल टाउन में किराए की छोटी सी दुकान लेकर ढाबा खोला। माॅडल टाउन में यह पहला ढाबा था। इनके बेटे केसी नारंग और कमलेश नारंग ने ढाबा संभाल लिया। केसी नारंग के दो बेटों में बड़ा बेटा ढाबा चलाने में सहयोग करता है। छोटा बेटा ढाबे पर खाना बनाने और परोसने की मैनेजमेंट सीख गया। पांच साल पहले तक वह पढ़ाई के साथ ढाबा संचालन में सहयोग देता था। समय के साथ शहर में बड़े-बड़े आलीशान होटल बन गए, लेकिन नारंग ढाबा शहर में लगातार अपनी एक पहचान बनाए हुए है।