पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायकों के घर चाय पर आए खट्‌टर, कहानियों से पुरानी सरकार को कोसा

विधायकों के घर चाय पर आए खट्‌टर, कहानियों से पुरानी सरकार को कोसा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत| सीएममनोहरलाल खट्‌टर पहली बार विधायकों के घर चाय पीने पहुंचे। मौका तो था मिलने-मिलाने का, राजनीति की बातें भी अछूती नहीं रही। कहानियों से पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को कोसा। अपने विधायकों को सीख भी दे गए।

पानीपत. विधायकरोहिता रेवड़ी के घर सीएम का स्वागत किया गया।

आईएएस अफसर जब ब्लैक मनी से पुण्य कमाने पहुंचा

मतलौडामें मुख्यमंत्री ने सेवानिवृत्ति के मुहाने पर खड़े आईएएस अफसर की कहानी भी सुनाई। उन्होंने कहा, ‘अफसर आया। कहा- मुख्यमंत्रीजी मेरे पास पैसा भी है और जमीन भी। कोई सामाजिक काम बताओ। मैंने पूछा कि पैसे कहां से आए तो उस अधिकारी ने बताया कि गलत तरीके से बहुत पैसे कमाए, मन भर गया है। अब प्रायश्चित करना चाहता हूं।’ संबंधितखबर पेज-2 पर भी पढ़िए

करप्शन- मुझसे सेवा पूछते हैं

खट्‌टरने कहा, ‘पूर्व की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर था। अब मेरे पास तहसीलदार लगाने की सिफारिश करते हैं। ताज्जुब हो रहा था कि इसके बदले में सेवा पूछ रहे थे। भ्रष्टाचार किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा।’

केयरिंग-मेरे नाम लिखो चिट्‌ठी

सीएमने कहा, ‘अगर अब भी कोई आपसे काम के बदले में पैसे मांगता है तो मेरे नाम लिफाफे में एक चिट्ठी लिखो, फिर देख लेंगे। दबाव डालकर और सुधारकर अफसरों से काम कराएंगे।’

कैलकुलेशन-गड्ढे भर दिए हैं

बोले-‘मुझे 1785 दिनों का जनादेश मिला है, लेकिन 100 दिनों में ही जवाब मांग रहे हैं। पुराने गड्ढे भर दिए हैं।’ पंवार के घर चाय पर लोगों से पूछा- क्यों कृष्ण ठीक से काम कर रहे हो न। इस पर जनता ने हाथ उठाकर विधायक का समर्थन किया।

कमिटमेंट-बजट तीन गुना

सीएमने कहा कि मौजूदा बजट में ही अब तीन गुना अधिक विकास करेंगे। 21 जिलों में समान विकास होगा। स्मार्ट सिटी की तर्ज पर शहर विकसित किए जाएंगे। गांवों को सुंदर बनाया जाएगा।