- Hindi News
- असंध पुल पर नहीं चलेंगे रिक्शा और झोटा बुग्गी, जाम से मिलेगी मुक्ति
असंध पुल पर नहीं चलेंगे रिक्शा और झोटा बुग्गी, जाम से मिलेगी मुक्ति
पानीपत| असंध रोड पुल पर जाम को रोकने के लिए रिक्शा और झोटा बुग्गी पर रोक लगाई जाएगी। रेलवे लाइन अंडरपास से पानी निकासी को ठीक कराकर पुल के ऊपर से रिक्शा और झोटा बुग्गी के गुजरने पर रोक लगा देंगे। इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग रेलवे अंडरपास में स्थाई मोटर लगाएगा, ताकि बरसात के दिनों में पानी जमने पाए। असंध रोड पर बिना बारिश में भी पानी भरा रहता है। बारिश में तो पांच फीट तक पानी जमा हो जाता है। इसका स्थायी समाधान होगा तो रिक्शा नीचे से गुजरेंगे और पुल पर जाम नहीं लगेगा।