- Hindi News
- लिंगानुपात सुधार में 12 जिलों में पानीपत पहले स्थान पर पहुंचा
लिंगानुपात सुधार में 12 जिलों में पानीपत पहले स्थान पर पहुंचा
पानीपत| पानीपतजिला लिंग अनुपात में सर्वाधिक सुधार करने वाला 12 जिलों में से प्रथम स्थान पर पहुंच गया है। वर्ष 2013-14 में एक हजार लड़कों पर 926 लड़कियां थीं। अब 2015-16 में 946 प्रति हजार का लक्ष्य प्रदान किया गया है। 12 जिलों के 2015-16 के लिए दिए लक्ष्यों में महेंद्रगढ़ 812 प्रति हजार, रेवाड़ी 825 प्रति हजार, भिवानी 889 प्रति हजार, अम्बाला 891 प्रति हजार, कैथल 913 प्रति हजार, रोहतक 919 प्रति हजार तथा यमुनानगर जिला 923 प्रति हजार को इस वर्ष प्राप्त करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।