- Hindi News
- बेटियों को अभिशाप समझें : माला श्रीवास्तव
बेटियों को अभिशाप समझें : माला श्रीवास्तव
अंध विद्यालय में छात्रों को दिए फिटनेस के टिप्स
प्रतिस्पर्धा में शिक्षा के बगैर पिछड़ जाएंगे
चंदनबाल विकास स्कूल आट्टा का रविवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर जींद विश्वविद्यालय के वीसी डाॅ. रणजीत सिंह ने शिरकत की। वहीं, विशिष्ठ अतिथि के तौर पर ऋषिकुल विद्यापीठ के निदेशक एसके शर्मा पहुंचे। छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा।
वार्षिकोत्सव समारोह की शुरुआत में दसवीं ग्यारहवीं की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की। इसके बाद गणेश वंदना अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की झलक दिखी। इसमें नृत्य, देशभक्ति नाटक, हांस्य नाटिका, भाषण आदि शामिल रहे। बच्चों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर भी संदेश दिया।
मेहनतसे हासिल करें मंजिल
डाॅ.रणजीत सिंह ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि मेहनत लग्न के जरिए जीवन में हर मंजिल को पा सकते हैं। इसके साथ अच्छी शिक्षा का होना भी बहुत जरूरी है। इसलिए मेहनत लग्न के साथ शिक्षा हासिल करें। उन्होंने कहा कि आज का दौर प्रतिस्पर्धा का है। इसमें आप शिक्षा के बगैर पिछड़ जाएंगे। उन्होंने बेटियों की शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं।
इस अवसर पर राजेंद्र सिंह, मनोज जौरासी, सुखबीर सहरावत, नरेश गाहल्याण, अनिल गाहल्याण, लहणा सिंह गाहल्याण, प्रिंसिपल रेखा शर्मा, कविता गाहल्याण, डाॅ. श्वेता, दीपक मित्तल मौजूद रहे।
समालखा. चंदनबाल विकास स्कूल आट्टा में कार्यक्रम की शुरुआत करते मुख्य अतिथि डॉ. रणजीत सिंह।
पानीपत | मॉडलटाउन स्थित राजकीय अंध विद्यालय में फिटनेस कैंप लगाया गया। इसमें स्कूल के स्टाफ और बच्चों को ऐरोबिक, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, योग के टिप्स दिए। फिटनेस ट्रेनर उमेश कुमार ने कहा कि भाग-दौड़ भरे जीवन में फिट रहना एक चुनौती है। हमेंं अपने शरीर से प्यार करना चाहिए। उन्होंने छात्रों को एक्सरसाइज के अलावा खाने-पीने कि आदतों में सुधार करने के बारे में भी बताया। हर दिन दो घंटे के अंतराल में थोड़ा-थोड़ा करके खाएं, दिन में कम से कम तीन से चार लीटर पानी पीना चाहिए और रोजाना आधा घंटा एक्सरसाइज जरूर करें। इस मौके पर स्कूल कि प्रिंसिपल आशा, अध्यापक सोमपाल, मनीष अनीश, रूबी, सुमन, सुमित्रा और संतोष मौजूद रहीं।
पानीपत. आईडीस्कूल में कार्यक्रम में हरियाणवी डांस करती छात्राएं।
पानीपत | कांग्रेसके वरिष्ठ नेता वीरेंद्र शाह उर्फ बुल्लेशाह ने कहा कि शिक्षा ही किसी भी व्यक्ति की तरक्की की राह है। शिक्षा के बिना मानव का जीवन अधूरा है। हमें अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आज के छोटे बच्चे ही हमारे कल का भविष्य हैं। यदि बच्चे अच्छी शिक्षा पाकर तरक्की करते हैं तो देश अपने आप ही तरक्की की ओर अग्रसर होता है। बुल्लेशाह रविवार को न्यू सैनीपुरा, जाटल रोड स्थित आईडी मॉडर्न स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पानीपत अर्बन काेऑपरेटिव बैंक के एमडी विकास शर्मा ने की। कार्यक्रम में जिला योजना अधिकारी रणबीर देशवाल, निगम पार्षद सुनील वर्मा सुशील शर्मा, समाजसेविका बृजरानी शर्मा, मुकेश सैनी सरपंच सौंधापुर, दादा लक्ष्मीचंद कला विकास मंच के संस्थापक वीरेंद्र शर्मा, हरिदास शास्त्री ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। स्कूल के बच्चों ने जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके सबका मन मोह लिया। इस दौरान ताइक्वांडो में नेशनल गोल्ड विजेता बुद्ध देव ने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर स्कूल समिति के प्रधान सुरेश शर्मा, प्रिंसिपल कंवरभान शर्मा, अध्यापिका मधु, गीता शिक्षकों का स्टाफ मौजूद रहा।
समालखा. सिद्धार्थइंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम की शुरुआत करते अतिथि।
हमारे स्कूल