- Hindi News
- प्रोजेक्ट तैयार करो, पैसे की कमी नहीं रहेगी : मनोहर
प्रोजेक्ट तैयार करो, पैसे की कमी नहीं रहेगी : मनोहर
सेक्टर-12में महीपाल ढांडा के घर पहुंचे सीएम ने कहा कि बात सिर्फ एक चाय की थी, लेकिन भीड़ ने उनके कामों पर मोहर लगाई है। उन्होंने कहा कि आगे का रास्ता बनाने में यह समय गुजरा है। यही बात सीएम ने शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी के घर भी कही। कहा कि फिर आऊंगा।
रोहिता रेवड़ी के यहां से निकलकर सीएम भाजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र सलूजा के घर भी गए। वहां से समालखा विधायक रवीन्द्र मच्छरौली की चाय पार्टी में शामिल हुए।
सीएमके साथ कार में रहे कृष्णलाल पंवार
सीएमके साथ विधायक कृष्णलाल पंवार एक ही कार में मतलौडा से महीपाल ढांडा के घर के घर पहुंचे। जहां से महीपाल ढांडा भी सीएम की कार में बैठ गए। फिर तीनों रोहिता रेवड़ी के घर पहुंचे, जहां पर सुरेंद्र रेवड़ी ने सीएम का स्वागत किया।
इसके बाद रिफाइनरी स्थित रेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम को निकल गए। इस मौके पर मतलौडा में सत्यवान शेरा, महावीर, हरिदास शास्त्री, रोहतास पंवार, विनय गुप्ता, विजय तनेजा, मास्टर बिशनदास और जसमेर सहित कई लोग उपस्थित रहे। वहीं, महीपाल ढांडा के यहां रामरतन अग्रवाल, मदनलाल मजोका, पवन शर्मा मौजूद रहे।
बोले- उद्यमियों को देंगे अच्छा माहौल, ताकि रोजगार को मिले अिधक बढ़ावा
रविवार की शाम सीएम का पानीपत के चारों विधायकों के घर चाय का कार्यक्रम था। मतलौडा से निकलकर सीएम ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा के सेक्टर 12 स्थित निवास के लिए चले। जींद-रोहतक रेलवे लाइन पर एक ट्रेन गुजर रही थी। फाटक बंद होने के कारण 7 मिनिट तक सीएम का काफिला मतलौडा में ही रुका रहा। प्रधानमंत्री के साथ नीति आयोग की बैठक के बाद यहां पानीपत पहुंचे सीएम ने कहा कि विकास के लिए प्रोजेक्ट तैयार करो, पैसों की कोई कमी नहीं रहेगी।
पानी के विवाद पर पत्रकारों ने कहा कि आपकी पहल के बाद पंजाब सरकार कोर्ट चली गई है। इसके जवाब में सीएम ने कहा कि पंजाब सरकार अपना काम कर रही है और हरियाणा सरकार अपना। सीएम ने कहा कि उद्यमियों के लिए अच्छा माहौल देंगे, ताकि वे काम कर सकें और ज्यादा से ज्यादा रोजगार पैदा करें।
महीपाल ढांडा के यहां सीएम के पहुंचने से पूर्व लाल जैकेट में सीएम की हाइट के एक व्यक्ति पहुंच गए। जिसे देख सब हंसने लगे। वह तहसील कैंप के भाजपा कार्यकर्ता चरणजीत वर्मा थे। उन्होंने कहा कि पीएम और सीएम भी ऐसी जैकेट पहनते हैं। वहीं कई लोगों ने उनके साथ फोटो खिचवाएं
पानीपत . सेक्टर12 में महीपाल ढांडा के निवास पर लाेगोें से मिलते सीएम मनोहरलाल खट्टर। (दाएं)मतलौडामें पंवार के घर संबोधित करते सीएम।