- Hindi News
- बाइक की टक्कर मारपीट में घायल बुजुर्ग की अस्पताल में मौत
बाइक की टक्कर मारपीट में घायल बुजुर्ग की अस्पताल में मौत
ईंट भट्ठे पर पानी में डूबने से 2 साल के बच्चे की जान गई
सनौली | बाइकसे टक्कर मारने, मारपीट करने और बंधक बनाकर खेताें में फेंकेे गए बुजुर्ग ने रविवार को एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जलमाणा निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि गुरुवार शाम उसके ताऊ हुकमा (60) खेत से काम निपटाकर घर लौट रहे थे। इस दौरान बाइक सवार दो युवकों ने टक्कर मारकर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद वो उसे उठाकर ले गए और उससे मारपीट कर अतौलापुर के पास गेहूं के खेतों में फेंक दिया था। राहगीरों ने एंबुलेंस से उन्हें पानीपत के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया था। वहीं, परिजनों ने पीजीआई की बजाए उनका इलाज पानीपत के निजी अस्पताल में शुरू करवाया। दो दिन तक चले उपचार के दौरान उन्हें होश नहीं आया और शनिवार देर रात दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी ईश्म सिंह ने बताया कि मृतक के भतीजे मुकेश के बयान पर दो नामजद युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।