पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नीचे लटक रहे हाईवोल्टेज तार, सीएम विंडो में देंगे शिकायत

नीचे लटक रहे हाईवोल्टेज तार, सीएम विंडो में देंगे शिकायत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समालखा | गांवगढ़ी त्याग्यान के पास सड़क किनारे लटकते हाईवोल्टेज तार हादसों को न्योता दें रहीं हैं। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को कई बार की है, लेकिन इसके बाद भी सुध नहीं ली जा रही है। विभाग की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों का कहना है कि वो अब सीएम विंडो पर इसकी शिकायत करेंगे।

गढ़ी त्याग्यान के जनेश्वर, देवी सिंह, जयपाल, ओमदत्त, महीपाल, रोहताश, ईश्वर सिंह ने बताया कि गांव के पास से 11 हजार केवीए की हाईवोल्टेज लाइन गुजरती है। करीब छह माह पहले एक ट्रैक्टर ने 2 खंभों को टक्कर मार दी थी। इससे वो टूट गए थे। उन्होंने बताया कि विभाग ने एक खंभा तो लगा दिया, लेकिन दूसरा नहीं लगाया। इस कारण हाईवोल्टेज तार छह फीट की ऊंचाई पर ही लटक रहे हंै। ग्रामीणों ने बताया कि अधिकारियों द्वारा सुध लिए जाने पर वो अब पानीपत में खुली सीएम विंडो पर मामले की शिकायत दर्ज करा समाधान की मांग करेंगे। वहीं, समालखा सब डिविजन एसडीओ पंकज मान का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है, पता लगा है तुरंत समस्या का समाधान किया जाएगा।

समालखा. गढ़ीत्याग्यान गांव के पास कम ऊंचाई पर लटके हाईवोल्टेज तार को दिखाता ग्रामीण।