पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटियों को कम समझें : कोचर

बेटियों को कम समझें : कोचर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत| ‘बेटीबचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान को आगे बढ़ाते हुए रविवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) सिटी के छात्रों ने बाबरपुर और एल्डिको में नुक्कड़ नाटक से बेटी बचाओ का संदेश दिया। इसमें स्कूल के तीसरी, चौथी पांचवीं कक्षा के बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने नाटक के माध्यम से समाज में लड़कों तथा लड़कियों के अनुपात में बढ़ रहे अंतर को कम करने का संदेश दिया। स्कूल के प्रिंसिपल सुमित कोचर ने कहा कि लड़कियों का समाज में महत्वपूर्ण हिस्सा है। बेटियों को भी बेटों के समान ही अवसर प्रदान करने चाहिए।

पानीपत. बेटीबचाओ पर नाटक का मंचन करते विद्यार्थी।