बेटी के जन्म पर मनाई खुशियां
पानीपत | रविवारको गांव नंहेड़ा स्थित मोहित रावल की धर्मप|ी प्रीति ने बेटी को जन्म दिया। प्रीति काे पानीपत के निजी अस्पताल में शाम 7 बजे के करीब बेटी पैदा हुई। बेटी के जन्म पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। परिवार के सदस्यों ने बेटी पैदा होने की खबर सुनते ही मिठाई बांटनी शुरू कर दी। माेहित रावल ने बताया कि उनकी शादी नवंबर 2013 में हुई थी और उनके घर पहला ही बच्चा बेटी हुई। वह बेटे की तरह बेटी के जन्म पर उत्सव मनाएंगे।