मेनू मेरे मालका औकात विच रक्खीं...
मेनूमेरे मालका औकात विच रक्खीं..., पापियों के नाश को धर्म के प्रकाश को रामजी की सेना चली... समेत अन्य भक्ति गीतों की धुनों पर भक्त खूब नाचे। एक ही स्थल पर भजन गायक प्रमोद चोपड़ा ने भक्ति गीतों से मन प्रसन्न किया तो यहीं पर महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने ज्ञान गंगा प्रवाहित कर भक्तों को ज्ञान की डुबकी लगाई।
92लोगों ने किया रक्तदान
श्रीरघुनाथ धाम, सेक्टर-25 के सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर आयोजित रक्तदान शिविर में 92 लोगों ने रक्तदान किया। शहर की विधायक रोहिता रेवड़ी, इसराना के विधायक कृष्ण पंवार ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा के हाथों विधिपूर्वक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभागार का उद्घाटन करवाया गया। भजन गायक प्रमोद चोपड़ा ने भक्ति गीत गाए।
ज्ञानानंद महाराज कहा कि दूसरों की सेवा करने से ही जीवन का सदुपयोग हो सकता है। उन्होंने कहा कि यदि विष का सदुपयोग किया जाए तो उसकी दवा बनाकर कई मर्जों का इलाज किया जाता है। उन्होंने कहा कि आदर सम्मान सदैव अच्छे का होता है।
घर में भी जिसका स्वभाव बिगड़ा हुआ हो, उसका भी सम्मान नहीं होता। जो समाज की सेवा करता है, उनकी भावनाएं उदार होती हैं, क्षमता बढ़ जाती है, सहनशीलता बढ़ती है। प्रकृति भी उनका साथ देती है। महाराज ने कहा कि गीता के 700 श्लोक हैं। एक भी शब्द गीता का किसी की भावना को आहत नहीं करता। ही गीता किसी एक ही धर्म या जाति के लिए है। गीता का एक-एक श्लोक मानव जीवन से जुड़ा हुआ है।
उन्होंने कहा कि गीता को जीवनचर्या में शामिल करना चाहिए। इस अवसर पर उद्योगपति अशोक बांगा, हरिओम तायल, स. प्रीतम सिंह सचदेवा, रमेश नांगरू, डाॅ. जगजीत आहूजा, मा. रामलाल, सुनील ग्रोवर, राजकुमार पाहवा, जोगिंद्र नरूला, डाॅ. सुधीर बतरा, महेंद्र पसरीचा, अशोक नारंग, तिलक राज छाबड़ा, कृष्ण रेवड़ी, पुरुषोत्तम शर्मा, हरभगवान नारंग, वेद बांगा कैलाश नारंग मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री से गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने की मांग
ज्ञानानंदमहाराज ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से मांग की है कि हरियाणा सरकार को ही सर्वप्रथम गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने के लिए पहल करनी चाहिए, क्योंकि गीता का ज्ञान हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ही भगवान श्रीकृष्ण ने दिया था। महाराज ने रक्तदान करने वाले 92 रक्तदाताओं का आभार जताया। प्रधान रमेश माटा संरक्षक आसानंद जुनेजा, सूरज दुरेजा, उपप्रधान बंसतरामदेव, प्रीतम गुलाटी महासचिव शामसुंदर बतरा ने महाराज मुख्य अतिथियों का स्वागत किया।
प्रमोद चोपड़ा ने गाए भजन और ज्ञानानंद महाराज ने दिए प्रवचन, लगाया रक्तदान कैंप
पानीपत. रघुनाथधाम मंदिर में रक्तदाता को बैज लगाते दशहरा कमेटी के प्रधान रमेश माटा।