पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों को शिक्षित करना हमारा कर्तव्य : प्रमोद

बच्चों को शिक्षित करना हमारा कर्तव्य : प्रमोद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सनौली/बापौली |राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जलालपुर प्रथम में मंगलवार को एसएमसी सदस्यों और स्कूल प्रमुखों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पानीपत से आए ट्रेनर सत्यावती, बिजेंद्र और संदीप ने स्कूल प्रमुखों, एसएमसी प्रधान मैंबरों को उनके कर्तव्यों एवं अधिकारों के बारे में बताया। उन्होंने एसएमसी सदस्यों को आह्वान किया कि कोई भी बच्चा बगैर शिक्षा रहे। सत्यावती ने कहा राइट टू एजुकेशन के बारे में भी जानकारी दी। बीआरपी प्रमोद ने कहा कि बच्चों को शिक्षित करना हमारी जिम्मेवारी ही नहीं, बल्कि कर्तव्य भी है। इस मौके पर भीमसिंह रावल, केसरी नंदन, राजेश शर्मा, सतनारायण, दिनेश, राजेन्द्र, नरेश, करेशन, सुरेश, सुनीता, कविता, रामरती, भतेरी, सुमन मौजूद रहे।

प्रशिक्षण शिविर में बैठे स्कूल प्रमुख और एसएमसी प्रधान।