बच्ची के साथ छेड़खानी, मामला दर्ज
समालखा | शहरके वार्ड 5 वाल्मीकि मोहल्ला वासी एक चार साल की बच्ची के साथ मोहल्ले के ही युवक ने अश्लील छेड़खानी की। मामला सोमवार शाम छह बजे का है। जब बच्ची घर के बाहर गली में खेल रही थी। तभी युवक उसे ले गया। वहीं, पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्ची को पानीपत के सामान्य अस्पताल में मेडिकल के लिए भी ले जाया गया। बच्ची ने अपने पिता को बताया कि मोहल्ले के ही आशी ने उसे घर में जबरदस्ती रोक लिया और कपड़े उतारकर अश्लील छेड़खानी की। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुनीता का कहना है कि बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपी आशी के खिलाफ मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी गई है। बच्ची को मेडिकल के लिए भी ले जाया गया है।