- Hindi News
- फैक्ट्री में संदिग्ध हालात में युवक की मौत
फैक्ट्री में संदिग्ध हालात में युवक की मौत
रिफाइनरी | रिफाइनरीरोड स्थित एक फैक्ट्री में युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक फैक्ट्री में अपने दोस्त को मिलने के लिए आया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर जांच आरंभ कर दी है।
रिफाइनरी रोड पर कंक्रीट मिक्सचर की फैक्ट्री में कार्यरत गांव भठ्ठावाली (यूपी) निवासी सुरेंद्र यादव ने बताया की उसका दोस्त सुबोध बीती पांच फरवरी को गांव से उसको मिलने के लिए आया था। मंगलवार की सुबह उठकर सुबोध शौच के लिए बाहर गया और वापस आते समय वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। फैक्ट्री में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों ने उसे उठाया और तुरंत ही पानीपत के सिविल अस्पताल में ले गए, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया। बताया जा रहा है की सुबोध की मौत हृदय गति रुकने से हुई है।
मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी हरिराम ने बताया की कंक्रीट फैक्ट्री में एक युवक की मौत की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
युवक फैक्ट्री में दोस्त से मिलने आया था