- Hindi News
- रोजी बचाने को डीसी से मिले रेहड़ी संचालक
रोजी बचाने को डीसी से मिले रेहड़ी संचालक
पानीपत | किशनपुराकच्चा फाटक के पास सब्जी बेचकर रोजी-रोटी चलाने वाले 500 रेहड़ी संचालकों ने अपना रोजगार बचाने के लिए डीसी समीरपाल सरो से गुहार लगाई। रेहड़ी संचालकों ने बताया कि मार्केट कमेटी, अनाज मंडी सचिव ने रेहड़ी संचालकों को रेहड़ी हटाने के आदेश दिए हैं।
रेहड़ी फट्टा वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन किशनपुरा कच्चा फाटक, पानीपत ने मंगलवार को डीसी समीरपाल सरो को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के प्रधान जोगिंद्र सिंह ने बताया कि कृष्णपुरा-आजाद नगर रेलवे फाटक के पास 500 गरीब लोग सब्जी फलों की रेहड़ियां लगाकर अपनी रोजी-रोटी चलाते हैं। वे कोई गलत काम नहीं करते।
बिनानोटिस दिए पहुंच गए रेहड़ी हटाने
रेहड़ीसंचालकों ने कहा कि उन्हें वहां से हटाने के लिए बिना नोटिस दिए ही पहुंच गए। वे सरकारी विभागों के आदेशों का सम्मान करते हैं, लेकिन उन्हें उजाड़कर घर परिवारों को भूखे मरने की नौबत जा जाएगी। एसोसिएशन का दावा है कि सभी रेहड़ी संचालक 2007 से रेहड़ी लगाने के बदले चंदा देते रहे हैं। इसके बाद भी उन्हें उजाड़ा जा रहा है। रोहताश मेहरा, बिजेंद्र सिंह, सुखविंद्र, संजय, विकी, रोहताश, राजिंद्र, सुभाष राकेश काला ने कहा कि सरकार की नीतियां गरीब आदमी को बसाने वाली हैं, उजाड़ने वाली नहीं है।
पानीपत. डीसीसे मिलने पहुंचे रेहड़ी संचालक।