पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राशन मिलने से लाेगों ने डिपो होल्डर के खिलाफ उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा

राशन मिलने से लाेगों ने डिपो होल्डर के खिलाफ उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत| वार्ड-23के अर्जुन नगर के निवासियों ने अपने क्षेत्र के 2 डिपो होल्डर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर डीसी समीरपाल सरो को ज्ञापन सौंपा। लोगों का अारोप है कि डिपो होल्डर समय पर राशन वितरित नहीं करते और गरीब कार्ड धारकों को राशन देने से साफ मना कर देते हंै। मंगलवार को लघु सचिवालय पहुंचे अर्जुन नगर के ओमप्रकाश, मांगेराम, नरेंद्र रमन, रामनिवास, मैना देवी, संतोष, सुनीता ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि कई महीनों से डिपो होल्डर वाले राशन नहीं दे रहे हैं। राशन लेने जाने वालों को डिपो होल्डर लिस्ट में नाम नहीं है बता कर राशन देने से मना कर देते हंै।

पानीपत . वार्ड-23अर्जुन नगर के लोगों ने डिपोे होल्डर के खिलाफ लघुु सचिवालय में डीसी को ज्ञापन सौंपा।