- Hindi News
- रेहड़ी प्रधान पर चार बदमाशों ने तानी पिस्तौल, मांगी रंगदारी
रेहड़ी प्रधान पर चार बदमाशों ने तानी पिस्तौल, मांगी रंगदारी
रेहड़ीप्रधान जोगिंद्र सिंह ने थाना चांदनी बाग पुलिस को सिवाह निवासी चार युवकों पर जान से मारने की धमकी देकर वसूली के आरोप में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
आजाद नगर निवासी जोगिंद्र िसंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कच्चा फाटक में ही रेहड़ी लगता है। वहां की रेहड़ी एसोसिएशन का प्रधान है। 4 फरवरी को सिवाह निवासी प्रवीण, हरदीप, दीपक, प्रवीण उनके पास आए और उनके जनरेटर की बिजली लेने का दबाव बनाया। उसने बिजली लेने से इनकार कर दिया। आराेप है कि चारों नेे उस पर पिस्तौल तान दी। बिजली लेने से जान से मारने की धमकी दी। साथ ही दो हजार रुपए देने को कहा।
जोगिंद्र की शिकायत पर थाना चांदनी बाग पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर प्रवीण, हरदीप प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दीपक फरार है। केस की जांच कर रहे एएसआई अजमेर ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से इस मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।