पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों को खिलाई एल्बेंडाजोल टेबलेट

विद्यार्थियों को खिलाई एल्बेंडाजोल टेबलेट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयमॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंड्री स्कूल में मंगलवार को ‘राष्ट्रीय कृमिनाशक’ (नेशनल डीवार्मिंग-डे) मनाया गया। इसमें शहर के सरकारी और सहायता प्राप्त सरकारी स्कूल आंगनबाड़ी केंद्रों पर छात्रों को ‘एल्बेंडाजोल’ (कृमिनाशक) की टेबलेट दी गई।

शहर क्षेत्र की विधायक रोहिता रेवड़ी ने छात्रों को ‘एल्बेंडाजोल’ की टेबल खिलाकर दिवस की शुरूआत की। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि आगे बढ़ने के लिए अच्छा स्वास्थ्य जरूरी होती है। इसलिए सभी छात्रों को यह टेबलेट लेनी चाहिए। उन्होंने कहा बच्चों को फास्ट फूड से बचना चाहिए। पौष्टिक भोजन से ही शारीरिक विकास होता है। सिविल सर्जन इंद्रजीत सिंह धनखड़ ने कहा कि बच्चों के पेट में कीड़े होने के कारण उनका शारीरिक मानसिक विकास नहीं हो पाता है। बच्चे जो भोजन खाते हैं उसकी आधी प्रोटीन कीड़े खा लेते है।

उन्होंने बताया जिन बच्चों में आयरन की गोली खाने के बाद भी उनमें एनीमिया की कमी दूर नहीं होती है, तो इसका कारण बच्चों के पेट में कीड़े होते हैं। इन कीड़ों को खत्म करने के लिए एल्बेंडाजोल की गोली दी जाती है। जिला शिक्षा अधिकारी जयभगवान खटक प्रिंसिपल प्रतिमा शर्मा ने बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। डॉक्टर नीरू सुनेजा ने बताया कि 6 से 19 साल के बच्चों को यह टेबलेट दी जाती है। यह टेबलेट हर छह माह में एक टेबलेट दी जाती है। अगली बार यह टेबलेट अगस्त माह में दी जाएगी।

पानीपत . संस्कृतिमॉडल स्कूल में छात्राओं को कृमिनाशक दवा खिलाती विधायक रोहिता रेवड़ी। साथ में हैं सिविल सर्जन डाॅ. इंद्रजीत सिंह धनखड़।