- Hindi News
- यूथ वीरांगना संस्था ने विद्यार्थियों को नशे के प्रति किया जागरूक
यूथ वीरांगना संस्था ने विद्यार्थियों को नशे के प्रति किया जागरूक
पानीपत| गर्ल्ससीनियर सेकेंडरी स्कूल मॉडल टाउन में यूथ वीरांगना संस्था की ओर से नशा मुक्ति सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को नशे से बचने का संदेश दिया। यूथ वीरांगना की अध्यक्ष ब्रजबाला ने कहा कि युवा अत्यधिक संख्या में नशे की लत में पड़ रहे हंै। नशा आज हमारी युवा पीढ़ी को निगल रहा है। नशा करने से मानव अनेक बीमारियों से ग्रस्त हो जाता है। इससे मुंह के कैंसर, गले का कैंसर, टीबी जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। यूथ वीरांगना रेनू चावला ने कहा कि नशा हमारे जीवन तथा समाज को खोखला बना देता है। लड़कों के साथ-साथ वर्तमान में लड़कियां भी नशे की लत से ग्रस्त हो रही हैं। यदि समाज में नशे की समस्या इसी प्रकार स्थिति बरकरार रही ताे हमारे देश का भविष्य संकट में पढ़ जाएगा। इस अवसर पर यूथ वीरांगना आशा, सोनाक्षी, नेहा लीना मौजूद रहीं।