पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीसी कार्यालय पर दिया सांकेतिक धरना

डीसी कार्यालय पर दिया सांकेतिक धरना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत| हरियाणाकर्मचारी महासंघ ने कर्मचारियों की मांगों को लेकर पूर्व निर्धारित योजना के तहत मंगलवार को डीसी कार्यालय पर सांकेतिक धरना दिया। जिला सचिव सतीश पवार ने इसका संचालन किया। जिला चेयरमैन महावीर सहरावत वरिष्ठ उप-प्रधान रामपाल कुंडू ने संयुक्त रूप से राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के साथ मांग पत्र सौंपे लगभग 45 दिन बीत चुके हैं। इसके बाद भी कोई मांग पूरी नहीं की गई। सरकार कोई मांग पूरी नहीं की है। यूनियन ने चेताया कि कर्मचारी मजदूर देशव्यापी सत्याग्रह आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। यूनियन ने पंचकूला में कंप्यूटर शिक्षकों के चल रहे आंदोलन को समर्थन देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर प्रताप सिंह, जग्गा सिंह, महाबीर शर्मा, प्रवीण कुमार, सुरेश अहलावत सुमित्रा मौजूद रहीं।