शौर्य मिस्टर फ्रेशर दीक्षा मिस फ्रेशर
पानीपत| मिलेनियमस्कूल में मंगलवार को 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें रैंप वाक, नृत्य, गीत शायरी से छात्रों ने प्रस्तुति दी। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल अमिता कोचर ने कहा कि स्कूल में छोटे-छोटे बच्चे आते हैं और बड़े होकर वही बच्चे देश की सेवा करेंगे और स्कूल का नाम भी रोशन करेंगे। उन्होंने बच्चों को भविष्य में सही दिशा में मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। कोचर ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में प्रतियोगिताओं के आधार पर शौर्य टिक्कू को मिस्टर फ्रेशर दीक्षा को मिस फ्रेशर चुना गया। मिस एरोगेंट के टाइटल से नैन्सी और मिस्टर एरोगेंट के टाइटल से पुनीत को नवाजा गया।