चोरी की 20 से अधिक वारदातों का खुलासा
पुलिसने शहर में हुई चोरियों में 20 के करीब वारदातों में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपियों की शिनाख्त पर चोरियों में संलिप्त और चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त करने वालों की भी गिरफ्तारी किया जाएगा। बुधवार को एसपी बी सतीश बालन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी।
आरोपियोंने कबूली वारदात : एसपीबालन ने बताया कि पिछले दिनों पानीपत में रैली के चलते पुलिस की व्यस्तता बढ़ गई थी। ऐसे में चोरों ने कई चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पिछले कुछ दिन में पुलिस ने चोरी की घटनाएं रोकने और पहले हुई चोरी की वारदातों को सुलझाने के लिए विशेष टीम गठित की गई है।
सेक्टर 29 पुलिस इंचार्ज मुनेश और अन्य पुलिस कर्मियों ने सेक्टर 29 पार्ट 2 में सज्जन चौक के पास मंगलवार रात दो आरोपियों को लूट की योजना बनाते गिरफ्तार किया था। इनकी पहचान खटीक बस्ती निवासी प्रवीन उर्फ टीनू और ग्रीस उर्फ काका के तौर पर हुई है। इनके कब्जे से राॅड, पेंचकस और अन्य औजार बरामद किए हैं। आरोपियों ने शहर में चारी की 20 वारदातों में संलिप्त होने की बात कबूली है। पुलिस ने आरोपियों से एक लाख से अधिक के सामान की बरामदगी की गई है और सामान की बरामदगी होनी बाकी है। दोनों आरोपी पहले भी 150 के करीब चोरी की वारदातों में संलिप्तता के कारण जेल जा चुके हैं।