- Hindi News
- पेशाब का बहाना बना पुलिस गिरफ्त से बदमाश हुआ फरार
पेशाब का बहाना बना पुलिस गिरफ्त से बदमाश हुआ फरार
चोरी,लूट, डकैती जैसी वारदातों में संलिप्त रहा आरोपी मंगलवार शाम को पानीपत बस स्टैंड पर पेशाब करने का बहाना लेकर महम पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया।
महम पुलिस आरोपी जींद के भैरोखेड़ा गांव के बलवान उर्फ बलगान को करनाल जेल में छोड़ने जा रही थी। बस स्टैंड चौकी पुलिस ने महम थाना पुलिस के ईएएसआई जुलाना क्षेत्र के लिजवाना गांव के धर्मबीर और कांस्टेबल जुलाना क्षेत्र के खरैंटी गांव के बलवान के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है। दोनों पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाद में कोर्ट से उन्हें बेल पर रिहा किया गया। करनाल जेल में विभिन्न मामलो में बंद भैरोखेड़ा गांव के बलवान उर्फ बलगान को महम थाना पुलिस प्रोटेक्शन वारंट पर पूछताछ के लिए लाई थी। महम में चोरी के एक मामले में बलवान से पूछताछ की गई।
इसके बाद मंगलवार शाम को महम पुलिस के ईएएसआई धर्मबीर और कांस्टेबल उसे रोडवेज बस से करनाल छोड़ने जा रहे थे। वे पानीपत बस स्टैंड पहुंचे तो बलवान ने पेशाब करने की बात कही। दोनाें पुलिसकर्मी उसे टॉयलेट की तरफ ले गए। इस दौरान दोंनो पुलिसकर्मियों को धक्का देकर फरार हो गया। पुलिस कर्मी जब तक खुद को संभाल पाते वह चकमा देकर फरार हो गया। मामले की सूचना मिलने पर बस स्टैंड चौकी पुलिस ने इधर-उधर भागदौड़ की लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया।
पुलिसकर्मी को धक्का देकर भागा
महमथाना के जिन पुलिस कर्मियों की कस्टडी से चोरी, लूट और अन्य अपराधों में संलिप्त रहा आरोपी फरार हुआ है, वे पुलिस कर्मी जुलाना हलके से हैं। एक का गांव लिजवाना तो दूसरे का गांव खरैंटी है। फरार आरोपी भी जुलाना हलके के ही गांव भैरो खेड़ा का है।
आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर
बस स्टैंड चौकी पुलिस ने दोनों पुलिस कर्मियों की लापरवाही के कारण कस्टडी से आरोपी फरार होने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। महम थाना पुलिस के ईएएसआई जुलाना क्षेत्र के लिजवाना गांव के धर्मबीर और कांस्टेबल जुलाना क्षेत्र के खरैंटी गांव के बलवान के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है। बस स्टैंड चौकी इंचार्ज श्यामलाल ने बताया कि फरार आरोपी बलवान उर्फ बलगान के खिलाफ भी पुलिस कस्टडी से भागने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार कर उन्हें बुधवार को कोर्ट में पेश किया। यहां बेल पर उन्हें रिहाई मिल गई। फरार हुआ अारोपी बलवान अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर ह