- Hindi News
- अवैध हथियारों की तस्करी रोकने के लिए बनाई रणनीति
अवैध हथियारों की तस्करी रोकने के लिए बनाई रणनीति
उत्तरप्रदेश से अवैध तौर पर हथियार लाकर पानीपत में बदमाशी करने वाले अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पानीपत पुलिस अब उत्तर प्रदेश पुलिस का सहयोग लेगी। इसकी लिए उत्तर प्रदेश पुलिस आईजी से बातचीत की है।
अवैध हथियारों के साथ पकड़े जाने पर आरोपियों से पूछताछ होती है तो पता चलता है कि उत्तर प्रदेश से वे हथियार लेकर आए हैं। पिछले दिनों में पानीपत पुलिस ने अवैध हथियार रखने के 17 के करीब आरोपी पकड़े हैं। आरोपियों ने पूछताछ में उत्तर प्रदेश से हथियार लेकर अाने की बात कबूल की है। पुलिस की परेशानी यह है कि वे मामले में उत्तर प्रदेश जाती है तो वहां पर लॉकल पुलिस का सहयोग नहीं मिल पाता। एसपी बी सतीश बालन ने बताया कि पुलिस ने ऐसे मामलों में उत्तर प्रदेश पुलिस से सहयोग मांगा है। वहां के आइजी से इस संबंध में बातचीत हुई है। अवैध हथियार बेचने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।चुनाव के दौर में किसी भी आपराधिक घटना से बचने के लिए पुलिस उत्तर प्रदेश की सीमाओं पर निगरानी रखेगी।