पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब दलाल नहीं बनवा सकेंगे रेलवे की फर्जी पते पर टिकट

अब दलाल नहीं बनवा सकेंगे रेलवे की फर्जी पते पर टिकट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दलालोंसे टिकट बनवाकर अब यात्रा करना आसान नहीं होगा। अब कोई भी दलाल रेलवे की टिकट नहीं बनवा सकेगा। रेलवे मंडल ने कड़े कदम उठाने की तैयारी की है। इसके लिए टिकट खिड़कियों के बाहर भी विशेष रेलवे कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे। टिकट बनवाने के लिए पहुंचे आवेदक को स्लिप पर पूरी जानकारी देनी होगी। मोबाइल नंबर भी खुद का ही देना होगा। हस्ताक्षर भी सही ढंग से करने होंगे। जिस यात्री ने टिकट बनवाई है, रेलवे कर्मचारी उसके घर पहुंच जांच कर सकते हैं। यात्रा के दौरान टिकट से संबंधित किसी भी तरह की गड़बड़ मिली तो टिकट रद्द होगी और संबंधित टिकट पर यात्रा कर रहे यात्री को बेटिकट माना जाएगा।

खुदबनवानी होगी अपनी टिकट

कोईभी यात्री अपनी परिजनों की टिकट खुद ही बनवाए तो यह उसके लिए बेहतर होगा। लाइनों में लगे यात्री का कोई भी पहचान पत्र देखा जा सकता है। टिकट आवेदक का नाम अलग पाया गया तो लाइन से बाहर कर दिया जाएगा।